पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

किसानों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर| राज्यसरकार की हरित क्रांति विस्तार योजना के तहत जिले के 263 गावों में किसानों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण 8 नवंबर तक जिले के विभिन्न गावों में आयोजित किए जाएंगे। कृषि विभाग के उप संचालक एमएल भगत ने बताया कि ये प्रशिक्षण कार्यक्रम वृहतखण्ड प्रदर्शन वाले कलस्टर गावों में आयोजित किए जा रहे है। श्री भगत ने बताया कि नवागढ़, जैजैपुर और अकलतरा विकासखंड के 30-30 गांवों में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसी प्रकार विकासखंड मालखरौदा के 36 गांव, बम्हनीडीह के 27 गांव, डभरा के 26 गांव, पामगढ़ सक्ती विकासखंड के 24-24 गांवऔर बलौदा के 14 गांवों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं।