संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 15 से
जांजगीर| भारतनिर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के लिए मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 15 अक्टूबर काे किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2015 को किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी चौधरी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन आगामी 15 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके बाद 10 नवंबर तक दावा-आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। ग्राम सभाओं में 17 से 30 अक्टूबर तक सूची का पठन-पाठन किया जाएगा। मतदान केन्द्र के बीएलओ 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक दावा-आपत्ति जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। बीएलओ से प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण 20 नवंबर तक किया जाएगा। डाटाबेस अपडेट, फोटो मर्जिंग और मुद्रण का कार्य 20 दिसंबर तक तथा सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2015 को किया जाएगा।