पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टूडेंट्स, किसान व मजदूरों ने सुना ‘रमन के गोठ’

स्टूडेंट्स, किसान व मजदूरों ने सुना ‘रमन के गोठ’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की रेडियो वार्ता रमन के गोठ कार्यक्रम की छठवीं कड़ी आकाशवाणी और एफएम रेडियो के माध्यम से रविवार को सुबह 10.45 से 11 बजे तक प्रसारित हुई। मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता को कालेज के विद्यार्थी से लेकर गांव के मजदूर तक ने सुना। जिला मुख्यालय जांजगीर के कौशल विकास परिसर में लाइवलीहुड कॉलेज के प्रशिक्षार्थियों ने भी रेडियाे सुना।

लाइवलीहुड कॉलेज में वेबसाइट अस्सिटेंट का प्रशिक्षण ले रही कापन की अनिता दीवान ने कहा कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के जरिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए राजधानी रायपुर में स्थापित किए गए देश के पहले वन स्टाफ सेंटर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस सेंटर की स्थापना से महिलाओं को एक ही जगह में कानूनी, पुलिस और चिकित्सा व परामर्श के साथ अन्य जरूरी सुविधाएं व सहायता मुहैया हो सकेगी जिससे निर्भया जैसी अमानवीय घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने में मदद मिलेगी। सिक्यूरिटी गार्ड का प्रशिक्षण ले रहे बड़े सीपत के अनिल साहू ने और इंश्योरेंस का प्रशिक्षण ले रहे कटौद के जयंत वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रेडियो वार्ता के जरिए प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास के जरिए अपना भविष्य संवारने के लिए उत्साहवर्धन किया है। इसी तरह मालखरौदा जनपद पंचायत सभाकक्ष में, ग्राम पंचायत जमगहन तथा मरघट्टी में लोगों ने रमन के गोठ को सुना। जपं जैजैपुर के बेलकर्री, करही, डभरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोमो में चौपाल लगाकर किसानों ने रमन के गोठ को सुना। इनमें से कई गांव में मजदूरों ने भी कार्यस्थल पर सीएम की रेडियो वार्ता सुनी।

लाइवलीहुड कालेज में रेडियो सुनते िवद्यार्थी

जांजगीर की चिट्ठी

का भी जिक्र
रमन के गोठ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से विभिन्न मुद्दों से संबंधित प्राप्त होने वाली चिट्ठियों का भी जिक्र किया । इसमें जांजगीर-चांपा जिले के संतोष थवाईत द्वारा मुख्यमंत्री को लिखी गई चिट्ठी को भी शामिल किया गया था। मुख्यमंत्री ने सभी चिट्ठियों में बताए गए सुझावों पर अमल करने और प्राप्त शिकायतों का निराकरण करने को कहा।

आकाशवाणी
खबरें और भी हैं...