पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विदेशी झूला टोरा टोरा का आनंद लेेंगे बच्चे

विदेशी झूला टोरा-टोरा का आनंद लेेंगे बच्चे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर|जाज्वल्यदेव लोकमहोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेले की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। मेले में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाने की तैयारी की जा रही है। मेले के लिए झूले और मीनाबाजार वाले भी चुके हैं। हाईस्कूल मैदान में कई तरह के झूले भी लगने लगे हंै। इस बार मेले में पहली बार विदेशी झूला टोरा-टोरा रहा है। झूला चांद-तारा आकार का रहेगा। पहले ये धीरे-धीरे ऊपर से नीचे होगा।

उसके बाद दोनों तरफ से घुमते-घुमते ऊपर नीचे होगा। बच्चे इस नए झूले के साथ ही ब्रेकडांस झूला, ड्रेगन झूला, नाग नागिन झूला, टावर झूला, आक्टोपस, सिलेबो झूला सहित एक दर्जन झूले का आनंद ले सकेंगे। नागपुर से मौत कुआं भी रहा है। मेले के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के आयटम भी आए हैं। तीन दिन का कृषि मेला 10 फरवरी से शुरू होगा। कर्मचारियों द्वारा झूले की फिटिंग की जा रही है। मेले में चार दिनों तक लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेने के साथ ही झूले का भी मजा लेंगे। मेले में विभिन्न किस्म में झूला लेकर आए श्यामसुंदर अग्रवाल का कहना है कि बच्चों और युवाओं के लिए अलग-अलग मनोरंजन के साधन लाए गए हंै। तकरीबन सौ से अधिक कर्मचारी झूले को फिट करने में जुटे हैं। मेला मैनेजर श्याम अग्रवाल का कहना है अचानक मेले की सूचना मिलने से तैयारी में देरी हो रही है। झूले का सामान सीधे नागपुर से रहा है। आधा दर्जन ट्रक सामान ढोने में लगे हुए हैं। श्याम अग्रवाल का कहना है कि 24 घंटे के अंदर झूला तैयार करना मुश्किलों भरा काम है। फिर भी 10 फरवरी तक झूला तैयार करने कवायद जारी है। उन्होंने बताया कि इन दिनों कटघोरा, शिवरीनारायण और सारंगढ़ में उनके अधिकांश सेट लगा हुआ है।







वहां से सामान को निकालकर यहां लाया जा रहा है।

फोटो- 8 जेएएन 7 : मेले के लिए आए झूले

---------