पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शििवर में 29 सौ लोगों ने कराया उपचार

शििवर में 29 सौ लोगों ने कराया उपचार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डभरा|अघोर गुरूपीठन्यास बनोरा जिला रायगढ़ की शाखा डभरा द्वारा 8 फरवरी को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 2965 लोगों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परीक्षण कर दवा दी गई। शिविर में एक्स-रे, ईसीजी, डायबेटिक न्यूरो पैथीक टेस्ट, यूरिक एसिड टेस्ट तथा पैथालॉजी टेस्ट की भी व्यवस्था थी। अघोर गुरूपीठ शाखा डभरा द्वारा निशुल्क स्वास्थय शिविर का आयोजन 2010 से किया जा रहा है। इस बार डभरा, बम्हनीडीह, जैजैपुर, मालखरौदा, सरसीवां, सारंगढ़, बरमकेला, खरसिया ब्लाक के विभिन्न गांव से इलाज कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। हृदय रोग विशेषज्ञ रायगढ़ डॉ. प्रकाश मिश्रा, डॉ. अजय गुप्ता, जांजगीर से डॉ. यूसी शर्मा, रायगढ़ से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. केएन पटेल, डॉ. संजीव गोयल ,डॉ. धनंजय पटेल, डॉ ताराचंद पटेल, डॉ विनोद नायक, स्त्री रोग विशेषज्ञ रायगढ़ से डॉ. मधु दुबे, डॉ. मालती राजवंशी, डॉ सारिका सिंघल, डॉ एसएन केसरी, नाक-कान- गला रोग विशेषज्ञ रायगढ़ से डॉ. लीनाराय श्रीवास्तव , खरसिया से डॉ. जया साहू, दंत रोग विशेषज्ञ रायगढ़ -शेष पेज 16

सेडॉ. सतीष अग्रवाल, डॉ. राहुल अग्रवाल, डॉ सलभराय श्रीवास्तव, नेत्र रोग विशेषज्ञ रायगढ़ से डॉ. प्रभात पटेल, हार्निया विशेषज्ञ रायगढ़ से डॉ. आरके अग्रवाल, अस्थि रोग विशेषज्ञ रायगढ़ से डॉ. पीके पटेल, डॉ प्रफुल्ल चौहान ,डॉ अनन्त कुमार ,जनरल फिजिसियन रायगढ़ से डॉ. डीके दास, डॉ. सुशील गुप्ता, चर्मरांग विशेषज्ञ डॉ पियूष अग्रवाल, जनरल सर्जन डॉं एएम गुप्ता, डॉ अनिल हरिप्रिया ने अपनी सेवा दी।

फोटो- 8 जेएएन 8

=========