पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए काम्पलेक्स के लिए पहले हो पार्किंग का इंतजाम, कचहरी चौक बनेगा नो वेंडर जोन

नए काम्पलेक्स के लिए पहले हो पार्किंग का इंतजाम, कचहरी चौक बनेगा नो वेंडर जोन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कचहरी चौक से ऐसे ठेलों को हटाने की नगर पालिका ने की प्लानिंग।

नगर का सर्वाधिक व्यस्त मार्ग नेताजी चौक से कचहरी चौक तक का है। कचहरी चौक के पास सड़क के दोनों ओर कई प्रकार के प्रतिष्ठान हैं। दुकानदारों द्वारा फूटपाथ पर कब्जा कर लिया गया है उपर से दुकानों का सामान भी बाहर निकाल देते हैं। जिसके कारण नेशनल हाइवे सिमट रहा है। इसी मार्ग से हाइवा और ट्रेलर जैसे भारी वाहन भी दिनभर गुजरते रहते हैं। सड़क पर पार्किंग और ग्राहकों की भीड़ के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस स्थिति को देखते हुए यातायात विभाग ने हालही में कचहरी चौक पर इलेक्ट्रानिक ट्रेफिक सिग्नल भी लगाया है।

^पार्किंग व्यवस्था बनाने के लिए प्लानिंग तो की जा रही है, लेकिन यह एक दीर्घकालिन प्रकिया है। परिषद की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिए जाते ही इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा। अभी कचहरी चौक को नो वेंडिंग जोन बनाने का प्लान किया गया है। अब नए शापिंग काम्पलेक्स बनाने से पहले पार्किंग का पुख्ता इंतजाम करना होगा। राजेंद्रकुमार पात्रे, सीएमओ जांजगीर- नैला

कचहरी चौक सबसे व्यस्त