शहर में अप्रैल से दौड़ेंगी सिटी बसें
नैला बस स्टैंड बनेगा टर्मिनल और जांजगीर बस स्टैंड होगा डिपो, रूट चार्ट हो गया है तैयार।
मार्च अंतिम तक बस अापरेटर की टेंडर प्रक्रिया होगी पूरी, चलेगी 10 बसें, अकलतरा और चांपा तक का दायरा।
भास्करन्यूज | जांजगीर
जिलेकी स्थापना के पंद्रह साल बाद सिटी बस सेवा प्रारंभ होने वाली है। इसके लिए वर्क आर्डर जारी हो चुका है। बस आपरेटरों का टेंडर भी जारी हो गया है। मार्च अंतिम तक लगभग सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सबकुछ ठीकठाक रहा तो शहर में लोगों को अप्रैल से सिटी बस की सुविधा मिलने लगेगी।
जिला मुख्यालय में सभी प्रमुख सरकारी दफ्तर, जिला अस्पताल, जिला न्यायालय, जिला पंचायत सहित अन्य कार्यालय हैं, यहां बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। सभी प्रमुख कार्यालय रेलवे स्टेशन बस स्टैंड से दूर होने के कारण सिटी बस सेवा की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। इस सेवा के अभाव में लोगों को आने जाने के लिए काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। अब सीटी बस के लिए प्रक्रिया काफी आगे बढ़ चुकी है। जांजगीर को रायगढ़ जोन के अंतर्गत शामिल किया गया है। रायगढ़ नगर निगम के आयुक्त प्रमोद शुक्ला को जोन प्रभारी बनाया गया है। रायगढ़ जोन ने बसों की खरीदी के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिए हैं। इसके अलावा बस आपरेटरों के लिए टेंडर भी निकाल दिया है। जिले में 10 सिटी बसें चलेगी। जो शहर के लगभग सभी रूटों का सफर तय करेगी। इस सेवा के प्रारंभ हो जाने से लोगों को सहुलियतें तो होंगी ही, उनकी जेब का भी भार कम होगा। इस समय कलेक्टोरेट और जिला अस्पातल जाने के लिए कोई सुविधा नहीं होने के कारण ऑटो वालों की चांदी है। वे यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं।
^जांजगीर जिले को 10 सिटी मिलेगी। संचालन के आपरेटरों का टेंडर निकाल दिया गया है। मार्च अंत तक सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सभी काम समय पर हुए तो अप्रैल से सिटी बस की सेवा शुरू हो पाएगी। प्रमोदशुक्ला, सिटी बस जोन प्रभारी निगम आयुक्त रायगढ़
{ कम से कम शहर की मुख्य सड़कों पर स्मूथ ट्रैफिक
{ सड़कों के किनारे बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण पर रोक
{ चौराहों, मुख्य मार्गों पर व्यवस्थित बस स्टॉप बनाने होंगे
{ चौड़ी सड़कें हो ताकि जब बड़ी बसें दौड़ें तब जाम की स्थिति बने
इन रूट पर दौड़ेगी िसटी बस
नपासीएमओ राजेन्द्र पात्रे का कहना है कि पालिका द्वारा रूट चार्ट तैयार किया जा चुका है। जिसके मुताबिक एक बस रेलवे स्टेशन से कलेक्टोरेट, जिला पंचायत, कृषि महाविद्यालय होते हुए चांपा तक चलेगी। इसी प्रकार एक बस स्टेशन से कचहरी चौक, बस स्टैंड, पुलिस लाइन, जेल, कॉलेज के लिए चलाई जाएगी। इसी रूट से पेंड्री होते हुए पॉलिटेक्रिक कॉलेज के लिए भी बस का संचालन किया जा सकता है। साथ ही नैला रेलवे स्टेशन से कचहरी चौक, बनारी अमरताल होते हुए अकलतरा रेलवे स्टेशन के लिए भी बस सुविधा मिलेगी।
नैलाबस स्टैंड का होगा जीर्णोद्धार
बेकारपड़े नैला के प्रतीक्षा बस स्टैंड को टर्मिनल बनाया जाएगा। नैला का प्रतीक्षा बस स्टैण्ड बनने के छह साल बाद भी बसों का आवागमन शुरू नहीं हो सका था। जिससे साफ-सफाई के अभाव बस स्टैण्ड परिसर में बने दुकान खडंहर में तब्दील हो चुका है। इसे अब सिटी बस के टर्मिनल बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। अब पालिका द्वारा इसकी साफ-सफाई भी शुरू कर दी गई है।
नैला का प्रतिक्षा बस स्टैंड जिसे बनाया जा रहा टर्मिनल।