वाहन चालन का निशुल्क प्रशिक्षण
जांजगीर|ग्रामीण स्वरोजगारप्रशिक्षण योजना के तहत बीपीएल कार्डधारी परिवार के बेरोजगार युवाओं को वाहन चालन (एलएमव्ही) का निशुल्क प्रशिक्षण मुहैया कराया जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिकक्षण संस्थान (आरसेटी) के तहत इसके लिए चयनित युवाओं को 15 दिवसीय का निशुल्क प्रशिक्षण जिला पंचायत के पर्यावरण परिसर में 10 फरवरी से दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों के रहने भोजन की भी निशुल्क व्यवस्था रहेगी।