यूथ कॉनक्लेव, प्राचार्यों की बैठक अाज
जांजगीर| जाज्वल्यदेवमहोत्सव के अंतिम दिन 13 फरवरी को सीएम डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में यूथ कॉनक्लेव होगा। यूथ कॉनक्लेव के संबंध में कलेक्टर ओपी चौधरी की अध्यक्षता में जिले के सभी शासकीय अशासकीय कालेज, हाई हायर सेकंडरी स्कूल, औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान, डाईट पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्यों की बैठक 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में होगी।
बैठक में सभी प्राचार्यों को अपने छात्र संघ अध्यक्षों के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।