- Hindi News
- स्मृति समारोह की पहली रात बहेगी कविता की बयार
स्मृति समारोह की पहली रात बहेगी कविता की बयार
जिलामुख्यालय के कचहरी चौक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह का तीन दिवसीय आयोजन 18 सितंबर गुरूवार से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम की शुरूआत किरण शर्मा के देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुति से होगी। रात में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जाएगा। जिसमें देश के नामी कवि अपनी कविता की रसधार बहाएंगे।
बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल जी की 58 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला मुख्यालय जांजगीर में स्मृति समारोह का आयोजन 18 से 20 सितंबर तक किया जाएगा। पहले दिन 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम रायपुर की सुश्री किरण शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। अपरान्ह 3 बजे से अमर शहीदों के लिए श्रृद्धांजलि कार्यक्रम तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीद जवानों के परिवारजनों का सम्मान होगा। शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रवचन रीतेश्वर जी महाराज द्वारा दिया जाएगा। रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक महेन्द्र राठौर द्वारा भजन, सुगम संगीत तथा रात्रि 9 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। पदमश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे, दिल्ली के गीतकार पवन दीक्षित, देवास के शशिकांत यादव, उज्जैन की सुश्री शबाना शबनम, पूना के दिलीप शर्मा तथा जबलपुर के कवि सुदीप भोला उपस्थित रहेंगे।
समारोह के दूसरे दिन 19 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से 4 बजे तक कृषक सम्मेलन, अपरान्ह 4 बजे से 6 बजे तक प्रवचन श्री रीतेश्वर जी महाराज द्वारा, शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रात्रि 8 बजे से रायगढ़ के राकेश शर्मा द्वारा सूफी, भजन और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह के तीसरे और अंतिम दिन 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे से अपरान्ह एक बजे तक स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, अपरान्ह एक बजे से तीन बजे तक साहित्य सेमीनार, अपरान्ह 3 बजे से 4 बजे तक प्रतिभा सम्मान समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। अपरान्ह 4 बजे से शाम 6 बजे तक रीतेश्वर जी महाराज द्वारा प्रवचन, शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक विधिक सेमीनार, रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक श्री दिलीप सत्पथी साथी कलाकारों द्वारा ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति तथा रात्रि 9 बजे से लोकरंग अर्जुन्दा के कलाकार दीपक चन्द्राकर एवं साथियों द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकगायन नृत्य की प्रस्त