पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोसायटी से राशन सामान पार

सोसायटी से राशन सामान पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर|सोमवार कीरात अज्ञात चोरों ने सेवा सहकारी समिति पामगढ़ का शटर तोड़कर पीडीएस के लिए आए मटर, शक्कर सहित 16 हजार 5 सौ का सामान पार कर दिया। पामगढ़ पुलिस के अनुसार शिवरीनारायण रोड में स्थित पामगढ़ सोसायटी में सोमवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। मेन गेट का ताला तोड़कर कर सोसायटी अंदर प्रवेश किया,जहां से 1 क्विंटल, शक्कर 3 िक्वंटल पार कर दिया। सुबह जब सेल्समैन राघवेन्द्र कश्यप सोसायटी पहुंचा तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ देखकर सन्न रह गया। उसने अंदर जाकर देखा तो शक्कर आैर मटर गायब था।

चोरी गए राशन सामग्री की कीमत साढ़े सोलह हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।