- Hindi News
- प्रेम विवाह, संदिग्ध अवस्था में जली नवविवाहिता
प्रेम विवाह, संदिग्ध अवस्था में जली नवविवाहिता
जांजगीर|जैजैपुर थानाक्षेत्र के कलमीडीह में एक नवविवाहिता मंगलवार की सुबह आग से जल गई। शत प्रतिशत जलने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतका के ससुराल वालों के अनुसार सुबह चाय बनाते समय उसकी साड़ी में आग लग गई। पुलिस विवेचना कर रही है।
मौहाडीह की पूर्णिमा महंत ने लगभग दो माह पहले ही घरवालों की मर्जी के खिलाफ भाग कर कलमीडीह के धरमदास महंत से प्रेम विवाह किया था। कम उम्र में की गई मोहब्बत और जज्बात में आकर लिए गए निर्णय के बाद प्रेम का भूत दो माह में ही उतर गया। जिन परिस्थितियों में वह जली है वह दुर्घटना कम बल्कि आपराधिक ज्यादा लग रही है। दो माह में ही प्रेम का नशा उतर गया और आखिरकार उसकी मौत हो गई। टीआई धन्नू यादव के अनुसार मंगलवार की सुबह वह अपने घर में चाय बना रही कि उसकी साड़ी में आग लग गई। जिससे वह शत प्रतिशत जल गई और उसकी मौत हो गई। श्री यादव के अनुसार फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। विवेचना के बाद कोई बात सामने आएगी तो अपराध भी दर्ज किया जाएगा।