पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधी जयंती से अगले 5 दिन अटकेगा बैंकिंग लेनदेन

गांधी जयंती से अगले 5 दिन अटकेगा बैंकिंग लेनदेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैकिंगलेनदेन के लिए अक्टूबर माह का पहला सप्ताह मुश्किल भरा रहेगा, क्योंकि लगातार छुट्टी पड़ रही है। इससे उपभोक्ताओं को त्यौहारी सीजन में परेशानी हो सकती है।

बैंकिंग लेनदेन के लिहाज से आने वाला सप्ताह ग्राहकों के लिए मुश्किल भरा रहेगा। एक के बाद एक रही सरकारी छुट्टियों में बैंक बंद रहेगी। सबसे अधिक परेशानी चेक क्लीयरिंग में आएगी। बैंक बंद रहने से जहां करोड़ों रुपए का लेनदेन प्रभावित होगा वहीं करोड़ों रुपए के चेक भी अटक जाएंगे। बैंक के महत्वपूर्ण काम 1 अक्टूबर या इससे पहले निपटाना होगा। इसके बाद 2 अक्टूबर गांधी जयंती से अगले 5 दिन तक बैंकों में लेनदेन सहित आम ग्राहकों से जुड़े बैंकिंग काम अटक जाएंगे। ऐसा अक्टूबर के पहले सप्ताह में लगातार रही सरकारी छुट्टियों के कारण होगा। छुट्टियों में बैंक बंद रहेगी और ग्राहक बैंक से जुड़ा कोई भी काम नहीं कर पाएंगे। परेशानी से बचने के लिए महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्य ग्राहक 1 अक्टूबर या इससे पहले निपटा लें। लगातार पांच दिन की छुट्टी होने से एटीएम भी खाली हो सकता है। इससे उपभोक्ताओं को त्यौहारी सीजन में और परेशानी हो सकती है। आजकल हर एक लोग एटीएम धारक है। पैसे अपने पास रखना नहीं चाहते हैं। जरूरत के हिसाब से ही पैसा निकालते है। ऐसे में लगातार पांच दिन छुट्टी होने से एटीएम में जवाब दे देगा। हालांकि शनिवार को कुछ घंटे के लिए बैंक खोला जाएगा। इस दिन फिर से बैंक प्रबंधन एटीएम में पैसा डालेंगे। इससे थोड़ी राहत मिल सकती है।

ग्राहक यह करें

>नकद राशि प्राप्ति के लिए उपभोक्ता एटीएम यूज कर ही सकते हैं।

> चेक क्लियरिंग का काम 1 सितंबर से पहले ही करा लेवे

इस कारण बैंक बंद

2अक्टूबर को गांधी जयंती, 3 अक्टूबर को दशहरा, 5 अक्टूबर को रविवार और 6 अक्टूबर को बकरा ईद पर सरकारी छुट्टी होने से बैंक बंद है। इस बीच 4 अक्टूबर को शनिवार को बैंक केवल आधे दिन चालू रहेगी लेकिन लंबित काम निपटाने में ही आधा दिन चला जाएगा। इस तरह 5 दि बैंक के काम प्रभावित रहेंगे। इसके बाद 7 अक्टूबर को ही बैंक खुलेगी और सामान्य काम होगा।

नहीं होगी परेशानी

^2से 6 अक्टूबर तक 4 सरकारी छुट्टियां होने से बैंक बंद रहेगी। असुविधा से बचने के लिए ग्राहक 1 अक्टूबर तक जरूरी काम निपटा लें। काेई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। आजकल सब काम तो इंटरनेट के माध्यम से होता है। रहा सवाल एटीएम में