- Hindi News
- फ्लाइंग स्क्वायर्ड टीम को मिले ओवर लोड वाहन
फ्लाइंग स्क्वायर्ड टीम को मिले ओवर लोड वाहन
ओवरलोड वाहनों से जिले की सड़कें खराब हो रही है। पर सड़क किनारे खड़े यातायात के जवानों थाना क्षेत्र के पुलिस को ऐसे वाहन कम ही दिखते हैं। रविवार को परिवहन विभाग के उड़नदस्ता की टीम ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में भी टीम को केवल पांच ओवर लोड वाहन ही मिले।
सरकार ने सड़कों की हालत खराब होने दुर्घटना की आशंका के कारण ओवर लोड वाहनों के परिवहन पर रोक लगा दी है। पर यह केवल कागजों तक सीमित है। लाख कोशिशों के बाद भी ओवर लोड भारी वाहन फर्राटे भरते रहते हैं। इन वाहनों की बाकायदा जांच भी होती है, पर कार्रवाई नहीं होती। जगह- जगह तैनात पुलिस यातायात के जवान वाहनों को रोककर जांच भी करते हैं पर कार्रवाई नहीं होती बल्कि मामला आपस में ले देकर सुलझा लिया जाता है। सभी थाना क्षेत्रों में वाहनों के हिसाब से एंट्री की रकम भी फिक्स है। दूसरी ओर जिला परिवहन अधिकारी द्वारा भी ओवर लोड वाहनों की जांच नहीं की जाती है, इसलिए भी ऐसे वाहन चालक आराम से फर्राटे भरते रहते हैं।
ओवर लोड वाहनों पर दो साल बाद हुई कार्रवाई
परिवहनविभाग द्वारा दो साल बाद ओवर लोड वाहनों की जांच करने के लिए रविवार को अभियान चलाया गया। डीटीओ ने बताया कि इस दौरान मात्र 26 वाहनों की ही जांच की गई उसमें भी 5 वाहनों में ओवर लोड मिला। चालकों से 1 लाख 32 हजार रुपए पेनाल्टी वसूली गई। जबकि पांच वाहनों में ही तो रिफ्लेक्टर था और ही प्रदूषण प्रमाण पत्र था इन पांच वाहन चालकों से 11 हजार 500 रुपए वसूले गए।