स्वास्थ्य शिविर से मिला लाभ
जांजगीर|जिले केसभी विकासखंडों के दूरस्थ ग्रामीणों इलाकों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए 9 सितंबर से 25 सितंबर तक विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन स्वास्थ्य शिविरों से जिले के 14 हजार 962 ग्रामीण लाभान्वित हुए। सीएमएचओ डॉ. आरएल धृतलहरे ने बताया कि शिविर स्थल में ही 1 हजार 539 मरीजों की पैथालॉजी जांच, 427 लोगों की यूरीन जांच 119 लोगों की सिकलिंग जांच भी की गई है। इन शिविरों से 498 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सालयों में भी रेफर किया गया है।