चंडी दाई मंदिर में चल रहा गुप्त नवरात्र
जांजगीर- चांपा | सिद्ध शक्तिपीठ चंडी दाई मंदिर महंत में गुप्त नवरात्र पर 9 फरवरी से देवी की आराधना की जा रही है। अष्टमी पर 15 फरवरी को सुबह 10 बजे कुमारिका पूजन होगा। नवमी तिथि पर 16 फरवरी को हवन व पूर्णाहुति होगी। गुप्त नवरात्रि के दौरान चंड़ी दाई की सेवा में पुजारी और बैगा लगे हैं। मंदिर में विशेष अराधना के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है।