पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह तेज धूप तो दोपहर में बारिश

सुबह तेज धूप तो दोपहर में बारिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेकुछ दिनों से मौसम का मिजाज रह-रहकर बदल रहा है। तेज धूप से लोग परेशान हो रहे होते हैं, तभी थोड़ी ही देर में अचानक बारिश होने लगती है। मौसम में जल्दी-जल्दी होने वाले परिवर्तन के हिसाब से अपने शरीर को नहीं ढाल पा रहे हैं। ऐसे में लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है।

मौसम के इस तरह बदलते मिजाज को मौसम के जानकार ग्लोबल वार्मिंग से जोड़कर देख रहे हैं। इस साल 18 जून को मानसून आया और 22 जून तक रुक-रुककर जिले में बारिश होती रही। इसके बाद 15 दिनों तक अवर्षा की स्थिति निर्मित हो गई थी। बारिश से पहले तो गर्मी दूर हो गई, लेकिन जैसे ही बारिश बंद हुई एक बार फिर तेज गर्मी का एहसास हुआ। इसके बाद मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा। आषाढ़ के बाद सावन और फिर भादो में यही हालत रही। सावन में बारिश की झड़ी लगी और बीच-बीच में धूप ने भी अपना जोर दिखाया। यानी मौसम नरम-गरम रहा। भादों में ज्यादातर उमस और गर्मी के बीच बारिश होती रही। यह राहत के बजाय सेहत की लिहाज से आफत का सबब बना। अभी भी मौसम के मिजाज में लगातार परिवर्तन देखा जा रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश हो रही है। ऐसे मौसम में सर्दी, जुकाम और बुखार की शिकायतें बढ़ी हैं। तापमान का असर भी सेहत पर पड़ रहा है। पिछले 24 घंटे की ही बात करें तो इस दौरान तेज बारिश और तेज धूप के अलावा बादल छाने वाला मौसम भी दिखा। शनिवार को सुबह तेज धूप थी लोग उमस गर्मी से परेशान थे। उसके दोपहर 2 बजे मौसम परिवर्तन हुआ और काली घटा छा गई। 3 बजे के आसपास बारिश भी शुरू हो गई।

बार- बार बदल रहा मौसम, बढ़ रहा बीमारियों का प्रकोप

मौसम का मिजाज