बैरिस्टर साहब का व्यक्तित्व...
बैरिस्टर साहब का व्यक्तित्व...
वहहम सभी के लिए अनुकरणीय है। हम सभी को बैरिस्टर साहब के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जांजगीर-चांपा के विधायक मोतीलाल देवांगन के अलावा जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सूरज व्यास कश्यप, नगर पालिका जांजगीर-नैला के अध्यक्ष रमेश पैगवार , बैरिस्टर अकादमी के अध्यक्ष देवेश सिंह और जिला पंचायत सीईओ तारन प्रकाश सिन्हा ने अपने ने भी बैरिस्टर छेदीलाल के बहुमुखी प्रतिमा तथा उनके द्वारा समाज और देश को दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बैरिस्टर छेदीलाल के पुत्र विजय प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य दिनेश शर्मा, लव सिंह चंदेल, पूर्णेन्द्र सिंह, अरूण राणा, अमर सुल्तानिया, डॉ. परस शर्मा, नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरूण शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
स्वागतद्वार के लिए विधायक ने की घोषणा - कार्यक्रमके दौरान बैरिस्टर अकादमी के अध्यक्ष देवेश सिंह ने बैरिस्टर ठा. छेदीलाल के नाम पर स्वागत द्वार बनवाने की मांग विधायक से की। विधायक मोतीलाल देवांगन ने इसके लिए मंच से ही दो लाख देने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि बैरिस्टर साहब की प्रतिमा और स्वागत द्वार को देखकर आज के युवा प्रेरणा लेंगे। विधायक ने बैरिस्टर साहब की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कराने की मांग भी मंच से की।
>पेज 15 का शेष...