पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोड पर बड़े बड़े गड्ढेे गाड़ी चलाना मुश्किल

रोड पर बड़े-बड़े गड्ढेे गाड़ी चलाना मुश्किल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करन्यूज. जांजगीर

शहर से गुजरे एनएच में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश के कारण पानी भर जाने से सड़क पर चलना अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। आए दिन दुर्घटना होना आम बात है। बीते दो साल में क्षेत्र में जहां पर भी सड़कों का निर्माण कराया गया था, अब उन सड़कों पर जगह जगह गड्ढे होते जा रहे हैं।

इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में गड्ढो में पानी भर जाता है। जिसके कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। यह हालत इन दिनों एनएच की है। बनारी रोड में जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार से नगर पालिका, विवेकानंद मार्ग या फिर एसबीआई के मुख्य ब्रांच के सामने मुख्य मार्ग की सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। उल्लेखनीय है कि एनएच द्वारा साल भर पहले ही बनारी रोड विवेकानंद मार्ग का निर्माण कराया गया था, जो अब खराब हो चुका है। गुणवत्ताहीन मरम्मत होने के कारण कुछ ही दिनों में गिट्टी उखड़ने लगी। अब स्थिति यह है कि इसमें बड़े बड़े गड्ढे हो गए है। गट्टानी स्कूल के सामने में इतना बड़ा गड्ढा है कि सड़क का बड़ा हिस्सा ही गड्ढे में समा गया है। इसी सड़क से होकर छोटे छोटे बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल जाते हैं। एसबीआई के सामने एनएच की हालत इतनी खराब है कि डामरयुक्त सड़क ही नजर नहीं आती। सड़कों के खस्ताहाल के लिए एनएच के अधिकारी ही जिम्मेदार हैं।

बनारी रोड में जगह-जगह हो गए है गड्‌ढे

मरम्मत संबंधी शर्तों का पालन नहीं

निर्माणके तीन साल के अंदर अगर सड़क खराब होती है तो मरम्मत कराने की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की रहती है। लेकिन इन शर्तों का पालन नहीं हो रहा है। जानकारों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पालन नहीं हुआ। सड़क में पानी जाम होने से सड़क उखड़ रही है। अधिकारी भी ठेकेदारों पर लगाम लगाने कोई प्रयास नहीं करते, जिससे हालात बदतर होता जाता है। गड्ढे को पाटने के लिए कई बार मरम्मत की जा चुकी है। जहां गड्ढे हैं वहां पानी जमा रहने से सड़क उखड़ रही है। कुछ जगहों पर गड्ढों को भरने की कोशिश हुई है, लेकिन केवल मिट्टी गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। वाहनों से मिट्टी सड़क पर फैल कर कीचड़ बन रही है।

2 किलोमीटर की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे

जिलामुख्यालय प्रवेश करते ही गिन्नी पेट्रोल पंप से लेकर नेताजी चौक तक लगभग खतरनाक गड्ढे उभर आए है। दो किलोमीटर में