पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान परेशान, समय से पहले आई बाली

किसान परेशान, समय से पहले आई बाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धानमें समय से पहले बाली आने लगी है। ऐसे में किसान परेशान नजर अा रहे हैं। किसानों को खेतों मे चंद दिनों पहले रोपे गए धान की फसल को देखकर इस बात की हैरानी हो रही है कि अभी से कैसे बाली रही है। 145 दिन की बजाए फसल में 60 दिनों में ही बाली रही है। हैरत की बात यह है कि यह बीज किसानों ने सरकार की ओर से अधिकृत बीज दुकानों से ली है।

बाजार से खरीदे गए धान एमटीयु-7029 में 300 से 400 बीज होती है उसमें केवल 4-6 बीजों की बालियां है। इससे साफ जाहिर है कि प्रमाणित बीज की दुकान से नकली बीज बेची गई है। कलेक्टोरेट मे कलेक्टर को, जिला उपसंचालक कृषि विकास अधिकारी जांजगीर मालखरौदा कृषि विकास अधिकारी से लिखित शिकायत किसानों द्वारा की गई है। पोता निवासी राजेन्द्र गबेल, नरेन्द्र गबेल, रूपेश गबेल, साहेबलाल गबेल,कृष्ण कुमार गबेल, रामेश्वर गबेल, चन्द्रकेमार चन्द्रा, मुक्ता के किसान राजेन्द्र गबेल, सारसकेला के किसान राजेन्द्र गबेल सहित अन्य किसानों ने बताया कि उन्होंनें एमटीयु- 7029 बीज की बोनी कि है, जिसकी बालियां अभी से निकल रही हैं जबकि उसे रोपे केवल दो माह ही हुए हैं। एैसे मे अच्छी फसल की संभावना बेमानी साबित होगी।

उनका कहना है कि जो बालियां रही हैं वही मजबूत होती तो राहत मिलती, लेकिन अभी जो बालियां निकल रही है वह केवल चंद बीजों की है। सामान्य तौर पर 30 क्विन्टल प्रति एकड़ धान का उत्पादन होता है लेकिन इससे 5- 7 क्विन्टल धान मिलेगा। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। बताया जा रहा है सभी किसानों ने सक्ती के दुकान से बीज खरीदी है। इस दुकान से खरीदकर इसी वेरायटी के 54 टन बीज की बोनी की गई है जो मालखरौदा जैजैपुर में तकरीबन दो हजार एकड़ में लगी है।

किसी के पास नहीं जवाब

किसानसाहेबलाल गबेल ने बताया कि अगर धान की यही स्थिति रही तो हमें इस साल भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। साहेबलाल गबेल, अरुण जगदीश ने बताया कि शासन द्वारा अधिकृत सक्ती के छग. बीज भंडार दुकान के संचालक एसके तिवारी की दुकान से बीज की खरीदी की है। बाकायदा इस दुकान का पंजीयन भी है, संचालक तिवारी ने दावे के साथ यह कह कर बीज की बिक्री की थी कि फसल 145 दिन में पकेगी। इससे प्रति एकड़ 35-40 क्विन्टल फसल का उत्पादन होगा। जिस कम्पनी ने धान बीज की सप्लाई की है, वह एग्रो गोल्ड फूड एंड फार्म प्रोडक्ट आंधप्रदेश के विजयवाड़ा की कम्पनी ह