कर्मचारियों को मिलेगा चौदह प्रतिशत बोनस
प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पात्रता रखने वाले कम्पनी के श्रमिकों एवं स्टॉफ कर्मचारियों को इस बार 14.5 प्रतिशत बोनस तथा 501 रुपए अनुग्रह राशि मिलेगी। यह निर्णय प्रबंधन एवं श्रमिक संगठन के बीच हुई बैठक में लिया गया। कंपनी की वित्तीय स्थिति कमजोर होने के बावजूद गत वर्ष (2012-13) की तुलना में इस वर्ष अधिक बोनस भुगतान किया जा रहा है जिससे संघ एवं कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।
इस समझौते के आधार पर बोनस की पात्रता रखने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम 6145 रुपए अधिकतम 159710 रुपए तक प्राप्त होंगे इसी प्रकार का समझौता कम्पनी के रायपुर एवं चोटिया संस्थानों में भी किया गया। प्रकाश इम्प्लाइज यूनियन संघ (इंटक) जांजगीर-चांपा के महासचिव संजय कुमार सिंह ने श्रमिक एवं कर्मचारियों के बोनस भुगतान के संबंध में कारखाना प्रबंधक एसके मिश्रा को पत्र सौंपा। जिस पर कारखाना प्रबंधन ने विचार करते हुए संघ के महासचिव संजय कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ विभिन्न दौर की चर्चा के बाद 22 सितम्बर को की बैठक में बोनस के संबंध में फैसला हुआ। बैठक में प्रबंधन की ओर से निदेशक एके चतुर्वेदी और कारखाना प्रबंधक एसके मिश्रा तथा संघ के ओर से संघ के महासचिव संजय कुमार सिंह, अध्यक्ष शिवदयाल कर्ष उपस्थित थे। प्रबंधन एवं संघ के बीच यह फैसला लिया गया है कि बोनस की पात्रता रखने वाले सभी कम्पनी रोल के कर्मचारियों को वर्ष 2013-14 के लिए बोनस भुगतान वित्तीय वर्ष में उपार्जित मूल वेतन की कुल राशि का 14.5 प्रतिशत के अनुसार किया जाएगा और 501 रुपए अनुग्रह राशि के रूप में दी जाएगी।
विभिन्न ठेकेदारों द्वारा ठेका श्रमिकों को बोनस 8.33 प्रतिशत की दर से किया जाएगा। बोनस भुगतान दशहरा पर्व के पूर्व कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों, श्रमिकों एवं ठेका श्रमिकों को उपहार भी दिया जाएगा। बैठक में प्रबंधक की तरफ से एमके पारीक उपाध्यक्ष, अतिरिक्त महाप्रबंधक उदय सिंह, उप महाप्रबंधक आरएस.सक्सेना, वरिष्ठ प्रबंधक सी.पी.यादव एवं निशांत सिंह, डी.के.मिश्रा एवं एसके सिंह संघ की ओर से रूपचंद राठौर, रूद्र कुमार पाण्डेय, रजनीश कुमार, शैलेष कुमार, रामेश्वर यादव, राजकुमार सरोज, विकास यादव, तापस दत्ता, हरीश श्रीवास, हीरा सिंह, नीलेश कुमार, भोलानाथ यादव, कृष्ण कुमार, राजीव चौधरी, माधो राठौर, सुखदेव दास महंत, राजाराम जांगड़े, आर.ब