पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों को सिखाया जा रहा स्वच्छता का महत्व

विद्यार्थियों को सिखाया जा रहा स्वच्छता का महत्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगों को स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता पहली आवश्यकता

जांजगीर. स्वच्छ भारत अभियान के साथ जिले में 25 सितंबर से गांधी जयंती तक स्वच्छता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन स्कूलों में स्वच्छता जागरूकता से संबंधी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में 26 सितंबर को सभी जिले के सभी विद्यालय परिसर अौर शौचालय की साफ-सफाई की गई। स्कूलों में कल 27 सितंबर को स्वच्छता विषय पर निबंध, चित्रकला, क्विज वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। घर की साफ-सफाई, पेयजल प्रबंधन की जानकारी 28 सितंबर को विद्यार्थी अपने अभिभावक को देंगे। स्वच्छता के संबंध में अभिभावकों का सम्मेलन 29 सितंबर को आयोजित होगा। स्व-सहायता समूहों के रसोइयों की जागरूकता के लिए 30 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। किशोरी बालिकाओं, स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने 30 सितंबर को सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में मदर्स मीटिंग भी आयोजित की जाएगी। एनएसएस और एनसीसी के विद्यार्थियों द्वारा एक अक्टूबर को मानव श्रृंखला बनाकर साफ-सफाई की जानकारी दी जाएगी।

गांधी जयंती 02 अक्टूबर के दिन प्रभात फेरी निकालकर संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत जिले के सभी ग्रामीण नगरीय क्षेत्रों में विशेष जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।



इसमें लोगों को घरों शौचालयों की साफ-सफाई का महत्व बताया जा रहा है। शौचालय में पर्याप्त मात्रा में पानी डालने और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने की जानकारी दी जा रही है।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम में उपस्थित लोग