नृत्य संगीत महोत्सव आज, तैयारी जोरों पर
जांजगीर| अंतरनादजन सेवा समिति एवं ज्ञान कला सेवा समिति भैंसो द्वारा 13 फरवरी को शाम 7 बजे से 22 वां बसंतोत्सव नृत्य संगीत समारोह का आयोजन बारगांव में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पामगढ़ विधायक अंबेश जांगड़े होंगे।
इस दौरान नृत्यांगना सुश्री झरना नायक और गायक कमलेश शर्मा समेत अन्य कलाकार प्रस्तुति देंगे।