पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रोकोडाइल पार्क में बनाया जाएगा मंदिर

क्रोकोडाइल पार्क में बनाया जाएगा मंदिर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अकलतरा|कोटमीसोनार केक्रोेकोडाइल पार्क की सुंदरता और उपयोगिता अब और भी बढ़ने वाली है। यहां पक्षी विहार के साथ ही क्रोकोडाईल मंदिर

भी बनाया जाएगा। बिलासपुर संभाग के कमिशनर सोनमणि वोरा ने गुरूवार को ग्राम कोटमीसोनार में स्थित क्रोकोडाईल पार्क का निरीक्षण किया। कमिशनर द्वारा कोटमीसोनार पार्क के चोरों ओर निरीक्षण करते हुए मौके पर वन विभाग के अधिकारियों को क्रोकोडाईल पार्क में पक्षीविहार, क्रोकोडाईल मंदिर, टूरिस्ट क्वार्टर, सर्वसुविधा युक्त रेस्ट हाउस, म्यूजिकल फाउंटेन, शॉपिंग काम्प्लेक्स का निर्माण एवं क्रोकोडाईल पार्क के पीछे की ओर मुख्य सड़क से पार्क तक एप्रोच रोड निर्माण कार्य का निर्देश दिया गया। क्रोकोडाईल पार्क के पीछे से निरीक्षण करते हुए क्रोकोडाईल में लगे हुए फूटपाथ के माध्यम से क्रोकोडाईल पार्क के चारों ओर निरीक्षण कर वाच टावर के माध्यम से पार्क में सौंदर्यीकरण कार्य की रुपरेखा बनाकर सौंदर्यीकरण कार्य करने का आदेश दिया।

कमिशनर सोनमणि बोरा द्वारा चिल्ड्रन पार्क, क्रेड़ा पार्क, कैंटीन एवं सिनेमा हॉल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सोनमणि बोरा ने क्रोकोडाईल पार्क के सामने सर्वसुविधा युक्त शॉपिंग काम्प्लेक्स का निर्माण कार्य कर दुकानों को किराए में देकर राजस्व प्राप्त करने पार्क में आने वाले दशकों से शुल्क लेने एवं अन्य माध्यमों से पार्क में आय बढ़ाने का सुझाव दिया। सोनमणि बोरा ने डीएफओ वन विभाग के अधिकारियों को पार्क के दांई ओर क्रोकोडाईल मंदिर का निर्माण कार्य करने की बात कही। पार्क में शासन द्वारा पक्षीविहार के लिए वन विभाग के अधिकारियों को स्थान चयन कर तत्काल निर्माण कार्य शुरु करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि क्रोकोडाईल पार्क में लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। पार्क की जांजगीर-चाम्पा जिला या छग. राज्य ही नहीं पूरे भारत में एक अलग पहचान होगी। राज्य शासन द्वारा वाईल्ड लाईफ योजना में भी क्रोकोडाईल पार्क को शामिल कर नए-नए विकास कार्य किए जायेंगे। कमिशनर के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार संदीप सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत सीईओ महेश चन्द्र, वन विभाग के डीएफओ केके खेलवार, एसडीओ आरडी साहू, रेंजर आमिर खान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप सोनी, मुलमुला थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शासनको भेजा गया है 12 करोड का प्रस्ताव - निरीक्षणकार्यक्रम के दौरान सोनमणि बोरा ने बताया कि क्रोकोडाईल पार्क मंे राज्य शासन द्वारा पार्क में आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं को देखते हुए पार्क मंे भव्य क्रोकोडाईल मंदिर एवं पक्षीविहार का निर्माण कार्य किया जाएगा। पार्क मंे आने वाले शैलानियों के लिए टूरिस्ट क्वार्टर, रेस्ट हाउस एवं भव्य गार्डन का निर्माण कार्य किया जाएगा। पार्क में प्रस्तावित योजनाओं के लिए राज्य शासन को लगभग 12 करोड रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है।

निरीक्षण करते बिलासपुर संभाग के कमिशनर सोनमणी बोरा।