विधायक की मौजूदगी में सरपंचों ने ली शपथ
सेमरा|नवागढ़ जनपदके सभी ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को हुआ। जांजगीर चाम्पा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दहिदा ,सिंऊड़, चौराभांठा, रोगदा, भड़ेसर, सेमरा में क्षेत्रीय विधायक मोतीलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। ग्राम सेमरा में विधायक देवांगन की उपस्थिति में एबीईअो पीडी लकड़ा द्वारा नवविर्वाचित सरपंच एवं समस्त 20 वार्ड के पंच को शपथ ग्रहण कराया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास की कल्पना पंचायती राज के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने की थी। गांव के विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से विधायक ने मिलजुलकर काम करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन सेवा सहकारी समिति सेमरा के अध्यक्ष संतोष कश्यप और आभार प्रदर्शन सरपंच पति भागवत कश्यप द्वारा किया गया।