- Hindi News
- मनरेगा स्कीम के लोकपाल पद पर दयाराम राठौर नियुक्त
मनरेगा स्कीम के लोकपाल पद पर दयाराम राठौर नियुक्त
जांजगीर| महात्मागांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी स्कीम के लोकपाल पद पर दयाराम राठौर को नियुक्त किया गया है। यह पद पूर्व लोकपाल श्रीमती निशीकांता राठाैर के निधन के बाद लगभग साल भर से खाली था। जिले का कार्य अस्थायी लोकपाल के द्वारा कराए जाते थे। श्री राठौर की नियुक्ति से अब जिले में नियमित लोकपाल द्वारा मामलों की सुनवाई की जाएगी।