पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4 दिनी जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव के दूसरे दिन ड्रम की थाप पर झूमे दर्शक

4 दिनी जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव के दूसरे दिन ड्रम की थाप पर झूमे दर्शक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर| जिलामुख्यालय जांजगीर में 10 फरवरी से चल रहे चार दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के दुसरे दिन 11 फरवरी को फेमस भारतीय ड्रमर (तालबादक) शिवामनी फ्यूजन का कार्यक्रम हुआ। शिवामनी ने ड्रम, ऑक्टावेन, डारकुआ, उडुकाई और कंजीरा के साथ-साथ कई अन्य वाद्य यंत्र बजाकर दर्शकांे को नचाया। मुम्बई के शिवामणी फ्यूजन के लयताल पर दर्शक झूमते रहे। शिवामणी ने अपने सहयोगी कलाकारों के साथ संगीत के आधुनिक वाद्य यंत्रो के ताल और लय से समा बांधे रखा। संगीत के आधुनिक वाद्य यंत्रों के अलावा अन्य सामान जैसे स्टील के खाली डिब्बा, सुटकेश को भी वाद्य यंत्रो की तरह उपयोग किया, जिसे दर्शकों की विशेष सराहना मिली।



शिवामनी फ्यूजन ने आईपीएल 2008 और 2010 में भी अपनी तालों से दर्शकों को खूब नचाया था।

---------