पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रियलिटी शो दे रहा प्लेटफार्म

रियलिटी शो दे रहा प्लेटफार्म

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाई स्कूल मैदान में अपनी आवाज का बिखेरा जादू

भास्करन्यूज | जांजगीर

हिन्दीफिल्मों की पार्श्व गायिका कविता कृष्णमूर्ति ने गुरूवार की रात नगर में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति ने हाई स्कूल मैदान में कार्यक्रम प्रस्तुत करने से पहले पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भारतीय संगीत की सराहना करते हुए इस दौर में अच्छंे गाने होने की बात कही। रियलिटी शो के संबंध में उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा प्लेटफार्म है। पहले इस तरह के शो नहीं होते थे, अब इससे मौका मिल गया है। उन्होंने कहा कि इससे नए सिंगर्स को मंच तो मिल रहा है लेकिन एसएमएस से चयन के सिस्टम के कारण ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं पिछड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बंबई जैसे बड़े शहर के प्रतिभागी के पक्ष में उनके शहर के लोग एसएमएस करते हैं, जबकि छोटे शहर के लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते।

अगर ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने क्षेत्र के प्रतिभागी के लिए वोट करें भी तो उनकी संख्या कम ही होती है। कविता कृष्णमूर्ति ने लता मंगेशकर और आसा भोसले को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि उन्होंने इनके अलावा भी हर सिंगर से कुछ कुछ सिखा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संगीत का दौर हमेशा से सुहाना रहा है और आगे भी रहेगा।

पत्रवार्ता

पंकज उधास की गजल आज

महोत्सवके अंतिम दिन शुक्रवार 13 फरवरी को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे से इंडियन आईडियल फेम मंुबई की सुश्री अनन्या मिश्रा द्वारा म्यूजिकल कन्सर्ट का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। गजल सम्राट पंकज उधास का गजल रात 8 बजे से होगा।