पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस पलटी, एक दर्जन यात्री हुए घायल

बस पलटी, एक दर्जन यात्री हुए घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खचाखच यात्रियों से भरी थी बस

भास्करन्यूज | जांजगीर

यात्रीसे भरी बस का स्टेयरिंग टूट जाने से अनियंत्रित होकर बस सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। बस के परखच्चे उड़ गए है, लेकिन कोई जनहानि नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।

जाको राखे साइए मार सके कोए....ऐसा ही वाकया गुरूवार को देखने को मिला। खचाखच यात्री से भरी मिनी बस के स्टेयरिंग टूट जाने से बस सड़क नीचे जाकर तीन बार पलटी। बस के परखच्चे उड़ गए। बस को देखकर ऐसा लग रहा था मानों इसमें सवार कोई भी यात्री नहीं बचा होगा लेकिन इस हादसे का सुखद पहलू ये रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई। शिव शक्ति बस क्रमांक सीजी 16 1326 गुरूवार की सुबह शिवरीनारायण से खिसोरा होते हुए यात्री भरकर चांपा जा रही थी। मिनी बस में खचाखच सवारी भरे हुए थे। यात्रियों का कहना है कि 8.30 बजे अवरीद पार करते ही बस की स्टेयरिंग टूट गई, जिससे बस चालक नियंत्रण खो बैठा। सड़क से नीचे गिरते हुए बस तीन बार पलटी। तब तक यात्री बस में ही सवार थे। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

ग्रामीणों के सहयोग से खिड़की से यात्रियों को बाहर निकाला गया। किसी ने 108 को फोन किया गया। संजीवनी 108 से तीन बार में एक दर्जन घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां सिर, सीने में गंभीर चोट, पैर में अधिक चोट लगने वाले 6 यात्रियों को भर्ती किया गया। बाकी को मलहम पट्‌टी कर छुट्‌टी दे दी गई। नवागढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी है। टीआई व्हीएस मरावी का कहना है कि शिवशक्ति बस के चालक के पास कागजात नहीं था। ड्राइवर ने बाद में कागजात लाने की बात कही। सीजी 16 पासिंग की बस के संबंध में भी टीआई कुछ नहीं बता सके। हालांिक उनका कहना है कि बस चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

इनका चल रहा है अस्पताल में इलाज

अनितामानिकपुरी 18 वर्ष जिला राजनांदगांव, दुखहरण 50 वर्ष खिसोरा, अनिता साहू 30 वर्ष सलखन, रामबाई 25 वर्ष पेंड्री, सुखीन बाई जर्वे 55 वर्ष भास्कर 3 वर्ष का अभी जिला िचकित्सालय में इलाज चल रहा है। किसी को पैर में तो किसी सीने में अंदनरूनी चोट आई। डाक्टरों का कहना है कि सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

3 साल के भास्कर के सिर पर आई चोट

पूरेपरिवार के साथ 3 साल का बालक भास्कर शिवरीनारायण मेला गया हुआ था। उसके पिता दादा बाइक साइकिल में बुधवार को अपने गांव जर्वे पहुंच गए। दूसरे दिन भास्कर अपनी दादी के साथ शिवरीनारायण मेला से जर्वे जाने के लिए शिवशक्ति बस में सवार हुआ था। हादसे में भास्कर के सिर में भी चोट आई, उसे तीन टांका लगाया गया है।

खेत में पलटी बस और उसके आसपास जुटे लोग।