पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवरीनारायण से मेला देखकर लौट रहे वृद्ध की कुआं में गिरने से हो गई मौत

शिवरीनारायण से मेला देखकर लौट रहे वृद्ध की कुआं में गिरने से हो गई मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर| मेलादेखकर लौटने के बाद टायलेट करने के लिए बाड़ी गया और कुंए में गिर गया जिससे अधेड़ की मौत हो गई। घटना बुधवार की रात शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार की है। पुलिस के अनुसार दुकालू साहू ( 45 वर्ष) पिता रूझू साहू मेला देखने के लिए आया था। रात 9 बजे वह मेला देखने के बाद अपने रिश्तेदार के घर मुड़पार चला गया। वह लघुशंका के लिए बाड़ी गया था। अंधेरे में उसे बाड़ी का कुंआ नजर नहीं आया और वह उसमें गिर गया। किसी के गिरने की आवाज आने पर घर वाले कुंआ के पास पहुंचे। दुकालू को निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।