पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजगार देने लगेगा मेला

रोजगार देने लगेगा मेला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर| जिलेके शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 13 फरवरी को रोजगार मेला लगेगा। मेले में निजी प्रतिष्ठानों द्वारा अपनी जरूरत के हिसाब से भर्ती की जाएगी। इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए युवाओं काे आवेदन पत्र भरकर पंजीयन कराना जरूरी है।

आवेदन पत्र जिला रोजगार कार्यालय में 7 से 12 फरवरी तक बांटे गए। रोजगार मेले में शामिल होने दो हजार से अधिक लोगों ने फार्म भरा है। जाज्वल्य देव लोक महोत्सव के अंतिम दिन 13 फरवरी को आयोजित यूथ कानक्लेव में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र चांपा द्वारा निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में जिले के शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेला का आयोजन हाईस्कूल मैदान में किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी केएन पटेल ने बताया कि रोजगार मेला में सेवा, बीमा, सिक्योरिटी, पावर जनेरेशन, शिक्षा अन्य क्षेत्र से संबंधित 15 संस्थान शामिल होंगे। इन संस्थानों द्वारा 689 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन प्रतिष्ठानों में मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट कोरबा, शिवशक्ति एवं नवाकिसान बायो प्लांटेक लिमिटेड बिलासपुर, सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेन्स सर्विसेज (इण्डिया) लिमिटेड रायपुर एवं रायगढ़, श्रीराम लाइफ इंश्योरेन्स कंपनी चांपा , इंटरनेशनल सिक्योरिटी सर्विसेज रायपुर, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंश चांपा, डीबीएम आईटीआई जांजगीर शामिल हैं।

==================बाम्बे इन्टेलिजेन्श सर्विसेज (इंडिया) रायपुर, भारतीय जीवन बीमा निगम नैला-जांजगीर ,