पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच महीने के पुत्र के साथ महिला ने नहर में कूदकर आत्महत्या करने का किया प्रयास

पांच महीने के पुत्र के साथ महिला ने नहर में कूदकर आत्महत्या करने का किया प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अकलतर.नगर केवार्ड नं. 13 सिंचाई कालोनी के पास सबरियाडेरा में रहने वाली 20 वर्षीय श्रीमती सीमा रसगोड़ ने शनिवार की दोपहर 2 बजे अपने पांच माह के पुत्र के साथ मुख्य शाखा नहर में कूदकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मार्ग से गुजर रहे जांजगीर के युवक मयंक ने महिला एवं उसके पुत्र को पानी में तैरते हुए देखा। युवक तत्काल अपनी मोटर साइकल को सड़क में रखकर नहर में कूद पड़ा और सीमा उसके पांच माह के पुत्र को पानी से बाहर निकाला। युवक द्वारा संजीवनी 108 को सूचना दी गई। संजीवनी मौके पर पहुंची और महिला एवं उसके बच्चे को प्राथमिक उपचार देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डॉ. महेन्द्र सोनी ने बताया कि महिला और उसका पुत्र खतरे से बाहर हैं। घटना के संबंध में महिला की सास श्रीमती संतोषी बाई ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे उसकी बहू श्रीमती सीमा रसगोड़ पांच माह के अपने बेटे को लेकर घर से बाहर निकली। घरवालों द्वारा पूछताछ करने पर उसकी बहू द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया गया। में घरवाले कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

पुलिस द्वारा महिला एवं परिजनों से पूछताछ की जा रही है।