जो सपने देखता है उसे ही मिलती है सफलता
अकलतरा.प्रत्येक युवाअपने जीवन में लक्ष्य का निर्धारण करे और उसके लिए सपना देखे। जो जीवन में सपना देखता है वही सफलता पाता है। सोते हुए हमें सपने नहीं देखना चाहिए, जागते हुए सपने देखकर उसे पूर्ण करने का प्रयास करना चाहिए।
ये बातें कलेक्टर ओपी चौधरी ने नगर के शासकीय इन्द्रजीत सिंह महाविद्यालय में आयोजित कैरियर मार्गदर्शन सेमिनार को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है। भारत में 65 करोड़ से अधिक आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। जांजगीर-चांपा जिले में 17 लाख की आबादी में अधिकांश अनुपात युवाओं का है। युवाओं को मार्गदर्शन देने के लिए कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन जिले में किया जा रहा है। वर्तमान में हमें उपलब्ध संसाधनों में से सर्वश्रेष्ठ का चुनाव करने की आवश्यकता है। बिना परिश्रम के सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती। जो जैसा सोचता है वो वैसा ही करता है और वैसा ही बन जाता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला रोजगार अधिकारी केएन पटेल द्वारा कैरियर मार्गदर्शन सेमिनार के संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज के छात्र-छात्राओं को कैरियर संबंधी 63 पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। कैरियर के संबंध में प्रत्येक शनिवार को कॉलेज में कैरियर काउंसिलिंग होने के संबंध में बताया गया। कैरियर से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। इस मौके पर तहसीलदार संदीप सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत सीईओ महेशचंद्र , बीईओ सीके धृतलहरे, राजीव गांधी शिक्षा मिशन विकासखंड समन्वयक रवि साहू, विश्वास विश्वकर्मा , कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य आरके बैनर्जी, डॉ. यूएन कुर्रे, छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज पाटले, उपाध्यक्ष गौरव साहू, सचिव प्रताप ओग्रे एवं सहसचिव पूजा सिंहानी कॉलेज के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
तिलई में भी हुआ सेमिनार
ग्रामतिलई के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला प्रांगण में कैरियर मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला रोजगार अधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को कैरियर के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती कांति बाई कौशिक, शैलेन्द्र कौशिक, जनपद सदस्य शरद कौशिक, जनपद पंचायत सीईओ महेशचंद्र, तहसीलदार संदीप सिंह ठाकुर, बीईओ सीके धृतलहरे, रवि साहू एवं छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं से पूछा सवाल
कलेक्टरद्वारा सभा स्थल में