पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाट बाजार में नहीं सराफा व्यवसायियों के लिए स्थान

हाट बाजार में नहीं सराफा व्यवसायियों के लिए स्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर. जिलामुख्यालय में बनाए जा रहे हाट बाजार में सराफा व्यवसायियों के लिए स्थान ही सुरक्षित नहीं रखा गया है। इससे परेशान सराफा व्यापारियों ने शुक्रवार को जांजगीर नैला नगरपालिका के सीएमओ और अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर स्थान सुरक्षित करने की मांग की है। जिला मुख्यालय के बुधवारी बाजार में लाखों रुपए की लागत से हाट बाजार का निर्माण नगरपालिका द्वारा कराया जा रहा है। इस बाजार में सब्जी भाजी से लेकर मनिहारी सहित सभी व्यवसायियों के लिए स्थान सुरक्षित रखा गया है।