पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुशासित कार्यकर्ता ही संगठन की नींव: सिंह

अनुशासित कार्यकर्ता ही संगठन की नींव: सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लाक कांग्रेस सम्मेलन में उपस्थित महिला कार्यक्रर्ता

भास्कर न्यूज. जांजगीर

अनुशासन किसी भी संगठन की प्रमुख आधार शिला होती है। बिना अनुशासन के कोई भी संगठन मजबूत नहीं हो सकता। ये बातें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मंजू सिंह ने नवागढ़ में आयोजित ब्लाक कांग्रेस के सम्मेलन के दौरान कही।

उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने चुनाव पूर्व अच्छे दिन आने अपनी लच्छेदार भाषणों से देश की जनता का मन मोह लिया था। मात्र सौ दिन के अपने कार्यकाल में उनका जादू लोगों के सिर से उतर चुका है। श्रीमती सिंह ने आगे कहा कि सत्ता के लिए जिस प्रकार प्रदेश भाजपा सरकार ने आनन- फानन में लाखों राशनकार्ड बनवाया और बाद में वही राशन कार्ड फर्जी घोषित दिया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अनुशासन में ही रहकर कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान कर सकता है। आने वाले स्थानीय निकाय के चुनाव में जीतने योग्य सक्षम पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा और इसमें सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। प्रदेश कांग्रेस सचिव सुश्री शशीकांता राठौर ने कहा कि आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में सभी कांग्रेसी एकजुट होकर प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के विरुद्ध संघर्ष के लिए तैयार रहें,ताकि क्षेत्र की जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति मिल सके। बैठक को पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रेमचंद जायसी, प्रदेश कांग्रेस सचिव गिरधारी यादव, ब्यास भारती, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया, दुर्गेश्वर तिवारी ने भी संबोधित किया।