- Hindi News
- बाढ़ पीडितों के लिए अघोर पीठ आश्रम ने दिए 19 हजार का दान
बाढ़ पीडितों के लिए अघोर पीठ आश्रम ने दिए 19 हजार का दान
जांजगीर. जम्मूकश्मीर में आए बाढ़ में प्रभावितों की मदद के लिए जिले के पोड़ीदल्हा अघोर पीठ जनसेवा अभेद आश्रम सामने आया है। आश्रम परिवार के सदस्यों ने पीडितों की मदद के लिए 19 हजार रुपए कलेक्टर दिए हैं। जम्मू कश्मीर में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में लाखों लोग बेघर हुए है। जिनकी मदद के लिए शासन प्रशासन द्वारा विभिन्न स्तरों पर सहायता दी जा रही है। वहीं बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए सेना के जवान डटे हुए है। इसी कड़ी में बाढ़ पीडितों की मदद के लिए अघोर पीठ जनसेवा अभेद आश्रम ने हाथ बढ़ाया है। अघोर पीठ आश्रम के संस्थापक धर्म रक्षित कपालिक बाबा की पहल पर आश्रम परिवार के लोग शुक्रवार 12 सितम्बर को कलेक्टोरेट पहुंचे और कलेक्टर ओपी चौधरी से भेंटकर उन्हें 19 हजार 6 सौ रुपए की सहायता राशि प्रदान की।