- Hindi News
- चालक से मारपीट करने वाले आरक्षक लाइन अटैच
चालक से मारपीट करने वाले आरक्षक लाइन अटैच
जांजगीर.मनमाफिक एंट्रीनहीं देने पर पहले तो केस बनाने वाहन को जब्त करने की धमकी दी गई। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो ट्रैफिक के तीन जवानों ने मिलकर ट्रक चालक की पिटाई कर दी। ट्रक चालक ने चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के बाद एसपी ने ड्यूटी में तैनात तीन आरक्षकों को सस्पेंड कर, लाइन अटैच कर दिया है। इंदौर का ट्रक क्रमांक एमपी 09एच एच 0778 का चालक चंदर सिंह पाउडर लेकर कोरबा जा रहा था। शुक्रवार की शाम को खोखसा फाटक के पास पहुंचा। फाटक के पास तैनात यातायात विभाग के तीन जवानों देवकुमार पटेल, पदुमलाल कश्यप, दीपक राठौर ने ट्रक को रोका और ड्राइवर से 25 सौ रुपए एंट्री की मांग की। इतनी बड़ी राशि देने से इनकार करने पर पंद्रह सौ की मांग की गई फिर भी देने से मना किया तो जवानों ने इंदर सिंह की लाठी बेल्ट से धुनाई कर दी।
किसी तरह घायल चालक चांपा थाना पहुंचा और आरक्षकों की शिकायत दर्ज कराई। घायल का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने शनिवार को तीनों आरक्षकों को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है।
=======