पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेत में काम कर रही पूर्व सरपंच से लूट

खेत में काम कर रही पूर्व सरपंच से लूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर.खेत मेंकाम कर रही पूर्व सरपंच के साथ मारपीट लूटपाट करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम मुड़पार (कुथुर) की पूर्व सरपंच बोधीन बाई पति नारायण यादव शुक्रवार की शाम 4 बजे अपने खेत में काम कर रही थी तभी गांव का ही आरोपी रामकुमार सतनामी खेत पहुंचा और महिला से सोने की फुली लूटने का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो उससे मारपीट भी की। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 394 के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।