बाल पुरस्कार के लिए आवेदन 25 तक
जांजगीर.भारत सरकारके महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा बच्चों के उल्लेखनीय उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया जाता है। जिसके तहत शिक्षा, कला, संस्कृति एवं खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट क्षमता या उपलब्धि के लिए 4 साल से 15 साल तक के बच्चे 25 सितंबर तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय जांजगीर में नामांकन प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में जमा कर सकते हैं