पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत

ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर.ट्रैक्टर केइंजन में बैठकर जा रहा युवक उठल कर गिर गया और ट्रैक्टर के चक्के की चपेट में गया। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम खोरसी की है। टीआई पीसी सिंह के अनुसार गंाव का मनीष कुमार साहू (18 वर्ष) शनिवार को टेंट का सामान लेकर ट्रैक्टर में जा रहा था। वह इंजन में ही बैठा था। ट्रैक्टर मनोज अग्रवाल चला रहा था। खोरसी बस्ती से आगे पुलिया के पास ट्रैक्टर उठल गया जिससे युवक मनोज नीचे गिर गया। इंजन का चक्का मनोज के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर मौके पर ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। ड्राइवर फरार है।