पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्वाइन वेडिंग मशीन ने सिक्का उगलना किया बंद

क्वाइन वेडिंग मशीन ने सिक्का उगलना किया बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रुपयोंकी जरूरत पड़ने पर जिस तरह बैंक एटीएम सुविधा देते हैं, उसी तर्ज पर सिक्के के लिए क्वाइन वेंडिंग मशीन चार माह पहले एसबीअाई जांजगीर में लगाई गई है। इस मशीन में सीधे नोट डालने के बाद सिक्के निकलते हैं, लेकिन लोगों की लापरवाही के चलते यह सप्ताहभर से खराब पड़ा है। इसे बनाने के लिए रायपुर से इंजीनियर आएगा।

मशीन खराब होने का कारण बैंक प्रबंधन द्वारा ग्राहकों की लापरवाही को बताया जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो कटे फटे नोट डालने के कारण यह मशीन कई बार खराब हो चुकी है। जिले में चिल्हर की कमी को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा में क्वाइन वेंडिंग मशीन लगाई गई है। जिससे योजना का लाभ खासकर व्यापारियों को मिल रहा था लेकिन यह मशीन अब सिक्के नहीं उगल रही है। मशीन में स्पष्ट रूप से लिख दिया गया है कि कटे फटे नोट का प्रयोग करें। इसके बावजूद लोग कटे फटे नोट डाल देते हैं। जिसके कारण वेंडिंग मशीन खराब हो रही है। बाहर से इंजीनियर आने के चक्कर में यह जल्दी बन भी नहीं पाती। माहभर में मशीन कई बार खराब हो चुकी है। अभी सप्ताहभर से मशीन खराब है। अब रायपुर से इंजीनियर आने के बाद ही यह बन पाएगी।

कागज डाल देते हैं लोग

एसबीआईके शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार ने बताया कि चिल्हर की कमी को देखते हुए ब्रांच में क्वाइन वेंडिंग मशीन लगाई गई है। इसका लोगों को फायदा उठाना चाहिए। लेकिन कई ऐसे लोग है जो इसका दुरूपयोग करने से भी नहीं चुक रहे हैं। मशीन में लिख गया है कि कटे फटे नोट नहीं डाले उसके बावजूद कटे फटे नोट डाल दे रहे हैं। इसके अलावा कई ऐसे लोग कागज के टुकड़े ही डाल देते हैं।



इससे मशीन खराब हो रही है।

अभी 20 रुपए तक की लिमिट

बैंकके अधिकारियों ने मशीन की विशेषता के बारे में बताया कि इस मशीन से एक बार में 50 या 100 रुपए तक चिल्लर ही लिए जा सकेंगे। 50 या 100 रुपए का नोट मशीन में डालने पर 1,2, 5, 10 रुपए के सिक्के मिलेंगे। फिलहाल अभी मशीन में 10 से 20 रुपए के सिक्के निकलने का सिस्टम है। अभी शुरूआत में 20 रुपए तक की लिमिट की गई है। आगे 100 रुपए तक किया जाएगा। आवश्यकता को देखते हुए एसबीआई के अधिकारियों ने इसकी लिमिट बढ़ाने की भी बात कही है। क्वाइन वेंडिंग मशीन की विशेषता यह भी है कि अगर सिक्के खत्म हो जाएंगे तो उसमें लगा सिस्टम तत्काल बैंक के संबंधित अमले को सूचना दे देगी।