चुनाव संबंधी प्रशिक्षण कल
जांजगीर| जिलेमें नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए 12 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में ही मास्टर ट्रेनरों की ट्रेनिंग होगी। इसी दिन जिला पंचायत के सभाकक्ष में ही जोनल अधिकारियों का प्रशिक्षण दोपहर 3 बजे से होगा। राजस्व विभाग के सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।