पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षद ऐसा हो जो लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरे

पार्षद ऐसा हो जो लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनावकी तारीखों की घोषणा होने के बाद से ही मोहल्लों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह है। लोगों को बहुत उम्मीदें रहती हैं, कि उनके सभी समस्याओं का समाधान हो और एक काबिल उम्मीदवार उनका मुखिया बने। उम्मीदवार कैसा हो, माेहल्ले में क्या विकास होने चाहिए, किन बातों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

भास्कर ने यह जानने का प्रयास किया कि उनको अपने वार्ड का कैसा मुखिया चाहिए। न्यू चंदनिया पारा निवासी ममता राठौर, सोमेश तिवारी, विष्णु यादव ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी काफी आगे बढ़ चुकी है। सभी लोग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के जगत में पहुंच चुके हैं, तो एक लीडर या पार्षद भी ऐसा होना चाहिए, जो समय-समय पर लोगों काे जानकारी दे कि उनके हितों के लिए क्या-क्या योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यहां से ऐसा उम्मीदवार हो, जो जीतने पर अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा पूर्वक निभाए। लोगों की समस्याओं का समाधान करे। केरा रोड निवासी ओमप्रकाश यादव, मिथलेश कुम्हार, सरिता नागवंशी ने कहा कि उन्हें नगर पालिका की योजनाओं के संबंध में कुछ पता लगाना होता है, ताे उनको नगरपालिका के हजारों चक्कर काटने पड़ते हैं। जब चुनाव की बारी आती है तो उम्मीदवार घर-घर घूमकर वोट मांगते हैं और समस्याओं के समाधान का वादा भी करते हैं। पर चुनाव खत्म होने के बाद सब भूल जाते हैं। नगरवासियों के समस्याओं को अनदेखा करके अपने हितों के बारे में सोचने लगते हैं। पार्षद ऐसा हो जो हमेशा उनके लिए तत्पर रहे। इसी तरह काली मंदिर के पास रहने वाले सुधांशु चतुर्वेदी, सन्नी मिश्रा ने कहा कि बेरोजगार युवाओं की भी कई समस्याएं हैं। उनके पास डिग्री होते हुए भी उनके मुखिया उन पर ध्यान नहीं देते।

नगर पालिका को युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों की जानकारी मोहल्ले के युवाओं को देनी चाहिए और उससे उन्हें जोड़ना चाहिए। जिससे अधिक से अधिक युवा आत्मनिर्भर बन सकें।

{बेरोजगार युवाओं को योग्यतानुसार अवसर मिले, इसलिए उनकी सूची तैयार करें और मोबाइल नंबर अपने पास रखे। जिससे आवश्यकता पड़ने पर उनको रोजगार की जानकारी मिले और युवाओं को योग्यतानुसार रोजगार मिल सके।

{समय-समय पर युवाओं के प्रोत्साहन के लिए कार्यक्रम रखा जाए। जैसे 31 दिसंबर, स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों को मोहल्लों में रखे। जिससे सामाजिक कुरीति का अंत हो और हुनर वाले बच्चों को प