महोत्सव में मंगत भी रखेंगे विचार
जांजगीर|रायपुर साहित्यमहोत्सव में जिले के मंगत रविन्द्र भी अपने विचार व्यक्त करेंगे। वे 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे से छत्तीसगढ़ी के आधुनिक साहित्य में भाव बोध सत्र में अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत करेंगे। रविन्द्र अकलतरा तहसील के कापन शासकीय हायर सेकेण्डरी में स्कूल शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। विगत 25 वर्षों से साहित्य लेखन का कार्य कर रहें है। वे साहित्य के क्षेत्र में दिल्ली साहित्य अकादमी पुरस्कार के अलावा 90 विभिन्न पुरस्कार सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।