- Hindi News
- प्रथम विधायक की पुण्यतिथि में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
प्रथम विधायक की पुण्यतिथि में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
जांजगीर|जांजगीर- चांपाविधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक स्व. रामकृष्ण राठौर की 31 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कांशी प्रसाद राठौर के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
स्व. राठौर के पौत्र अमर सिंह राठौर ने स्व. रामकृष्ण राठौर के संबंध में लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाज के जिलाध्यक्ष सनत राठौर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। स्व. रामकृष्ण राठौर की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर राठौर समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समाज र| अलंकरण अर्जुनलाल राठौर एवं धर्मेंद्र राठौर, कृष्ण र| अलंकरण विजय सिंह राठौर, द्वारिका प्रसाद राठौर, राठौर र| अलंकरण रामनारायण राठौर, साहेबलाल राठौर को दिया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. अतुल राठौर, डॉ. निहारिका राठौर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संयोजक केदार सिंह राठौर एवं आभार प्रदर्शन हनुमान सिंह राठौर ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार ईश्वर प्रसाद यादव, सेवानिवृत्त प्राचार्य डीपी साव, समाज सेवी ठा. श्रवण सिंह, युवा विंग के अध्यक्ष अरविंद राठौर ने समेत अन्य लोग उपस्थित थे।