पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभावनाओं के बीच रायपुर की आेर ताकते रहे दावेदार

संभावनाओं के बीच रायपुर की आेर ताकते रहे दावेदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्दलीयों का नाम भी हो सकता है ऊपर

जांजगीर|बैलेट पेपरमें पंजीकृत राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों के नाम पहले हिन्दी वर्णमाला के अाधार पर पहले लिए जाते थे। लेकिन इस बार नगरीय निकाय चुनाव में नाम क्रमबद्ध करने के नियमों में बदलाव किया गया है। अब नाम तो हिन्दी वर्णमाला के अनुसार ही होंगे लेकिन यह जरूरी नहीं होगा कि राष्ट्रीय दल के प्रत्याशी का नाम ही पहले लिखा जाए। अबकी बार निर्दलीय प्रत्याशी का नाम भी पहले सकता है।

विधानसभा और लोकसभा चुनाव के नियमों से परे आयोग ने सीधे प्रत्याशियों के नाम को वर्णमाला के आधार पर क्रमबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। इससे इवीएम के बैलेट पर प्रत्याशियों का क्रम निर्दलीय उम्मीदवार से भी शुरू हो सकता है। कांग्रेस (हाथ), भारतीय जनता पार्टी (कमल), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (घड़ी) और बहुजन समाज पार्टी (हाथी) शामिल हैं। इससे पहले के चुनावों में इन्हीं पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम वर्णमाला के आधार पर पहले रखे जाते थे।





इसके बाद ही निर्दलीय अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों के नामों की सूची बनती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

पहले अध्यक्ष फिर होगा पार्षदों का नाम

एटीएम में पहले अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का नाम होगा। इसके बाद नोटा का ऑप्शन होगा। प्रत्याशी पसंद नहीं आने पर वेाटर नोटा का उपयोग कर सकता है। इसके बाद पार्षद पद के दावेदारों का नाम होगा। अगर अध्यक्ष और पार्षद में से केवल एक को वोट देना हो तो उसे वोट देकर लाल बटन दबाना पड़ेगा।

दो बटन दबाना ही होगा

ईवीएम के एक बैलेट मशीन में 11 प्रत्याशियों के नाम आएंगे। इसमें पहले अध्यक्ष प्रत्याशी के बाद पार्षद प्रत्याशियों के अलावा दो बटन नोटा के लिए होंगे और एक लाल बटन नो-वोट का होगा। अगर प्रत्याशी केवल अध्यक्ष या पार्षद को ही वोट करना चाहे तो उसे वोट देने के बाद लाल बटन दबाना होगा।

वर्शन

प्रत्याशियों के नाम क्रम में बदलाव किया गया है। इस बार जरूरी नहीं कि राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी का नाम ऊपर हो। निर्दलीय प्रत्याशी का भी नाम वर्णमाला के हिसाब से टॉप में सकता है।

चंद्रकांता ध्रुव, उप निर्वाचन अधिकारी

आज हो सकती है घोषणा

भाजपाके सभी दिग्गज शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में थे, इसलिए किसी के नाम की घोषणा नहीं हो पाई। शनिवार को भाजपा प्रत्याशियों के नाम