पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोज हो रहे हादसे, पुलिस ने एनएच के अफसरों से पूछा जिम्मेदार कौन

रोज हो रहे हादसे, पुलिस ने एनएच के अफसरों से पूछा जिम्मेदार कौन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंजन और ट्रेलर के बीच फंसकर आधा किलोमीटर िघसटता रहा युवक

जिलेके किसी किसी थाना क्षेत्र में राेज सड़क हादसे हो रहे हैं। जिसमें किसी की जान जा रही है तो कोई घायल हो रहा है। यातायात पुलिस ने एनएच को बाकायदा नोटिस देकर पूछा है कि इन हादसों के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है। यातायात पुलिस का कहना है कि एनएच जिसे जिम्मेदार बताएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल सड़क और फु़टपाथ में कई स्थानों पर एक फीट तक गहराई होने के कारण सड़क पर चढ़ते समय गाड़ी चलाने वाले सड़क पर गिर जाते हैं और दूसरी ओर से रहे भारी वाहनों की चपेट में आने से हादसे हो जाते हैं। पिछले ग्यारह दिनों में ग्यारह हादसे एनएच पर हो चुके हैं, जिसमें दस लोगों की मौत भी हो चुकी है।

नेशनल हाइवे क्रमांक 49 पामगढ़ के पास अकलतरा मोड़ से प्रारंभ होकर जांजगीर जिला मुख्यालय, चांपा, सक्ती, बाराद्वार, चंद्रपुर होते हुए रायगढ़ की ओर जाती है। यानि एनएच जिले भर की सीमा से गुजरती है। इन सड़कों को एनएच बना तो देता है, लेकिन बनाने के बाद सड़क किनारे दोनों ओर असीमित गहराई हो जाती है। साल दर साल सड़क पर डामरीकरण की परत चढ़ने से फु़टपाथ से सड़क की ऊंचाई लगातार बढ़ती जा रही है। यही हाल पीडब्ल्यूडी की भी सड़कों का है। नियमानुसार सड़क के दोनों ओर होने वाले गड्‌ढों को संबंधित विभागों को मिट्टी या मुरूम से समतल करना चाहिए ताकि विपरीत दिशा से दो वाहनों के आने पर सड़क से नीचे उतारते समय वाहन पलटने की संभावना ही रहे। लेकिन विभागों ने सड़कें बनाने के बाद दोनों ओर को समतल करना छोड़ दिया है। जिसके कारण कई स्थानों पर एक से डेढ़ फीट गड़ढे तक हो गए हैं। चांपा रोड में एनएच की मरम्मत की जा रही है। यहां भी नहर के नीचे सड़क फु़टपाथ से करीब एक फीट ऊपर हो गई है। जिसके कारण वाहन चालक सड़क से नीचे उतारते समय डरते हैं। यही वजह है कि वाहनों की सीधी भिड़ंत हो जाती है और चालको की जान चली जाती है।सड़क हादसों को देखते हुए बाइपास रोड निहायत जरूरी हो गया है।

दुर्घटनाकारित ट्रेलर लोगों की भीड़

पटरी का है प्रावधान

नेशनलहाईवे में सड़क के दाेनों ओर समतल करने के लिए डेढ़- डेढ़ मीटर पटरी बनाने का प्रावधान होने के बाद भी ठेकेदार इसे गंभीरता से नहीं लेते। शायद यही वजह है कि पूर्व के ठेकेदारों ने दोनों ओर पटरी नहीं बनाई और सड़क की ऊंचाई बढ़ती चली गई। अब एनएच के अधिकारी दोनों ओर पटरी ब