बाजार में बढ़ी क्रिसमस की रौनक
नगरमें क्रिसमस को लेकर रौनक दिखने लगी है। चर्च में रंग रोगन के साथ साज सज्जा का काम तेजी से चल रहा है। बाजार में क्रिसमस ट्री, चरनी सेट, प्रभु यीशु मरियम की प्रतिमाएं, म्यूजिकल ग्रीटिंग्स गिफ्ट आइटम की मांग बढ़ गई है।
क्रिसमस जैसे नजदीक रहा है ईसाई समाज में पर्व का उत्साह बढ़ता जा रहा है। चर्चों में रंग रोगन के साथ सजावट किया जा रहा है। सजावटी सामान त्योहार में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों का बाजार भी सजकर तैयार है। नगर के गिफ्ट कार्नर में सामान्य म्यूजिकल ग्रीटिंग, खिलौने, आर्टिफिशियल क्रिसमस ट्री, फ्लावर्स, मिट्टी लकड़ी से बने चरनी सेट, बालक रूप में प्रभु यीशु के लिए माता मरियम की ग्रीटिंग प्रतिमाएं, आर्टिफिशियल रोज, स्टार, चरनी सेट आदि बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
20 प्रतिशत हुए महंगे
महंगाईका असर क्रिसमस पर भी पड़ा है। ग्रीटिंग, खिलौने या अन्य आइटम की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। कागज, कपड़ा, धागा, कलर पेंट आदि कच्चे माल, मेकिंग चार्ज तथा भाड़ा बढऩे से स्वाभाविक रूप से इसके दाम भी बढ़ गए हैं। बाजार में 1 से 8 फीट के क्रिसमस ट्री 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक, 3 साल के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए 500 से 2000 रुपए तक की ड्रेस चरनी सेट मार्केट में उपलब्ध है। थ्रीडी झूमर लाइटिंग कैप बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।