रात्रिकालीन क्रिकेट आज से
जांजगीर| राज्यस्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता फाइटर क्रिकेट क्लब द्वारा हाईस्कूल मैदान में 13 दिसंबर से आयोजित की गई है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 41 हजार रुपए ट्राफी, द्वितीय 21 हजार ट्राफी के अलावा मैन आफ सीरिज 5 हजार 100 रुपए प्रदान किया जाएगा। हैट्रिक चौक, छक्का, विकेट शतक पर आकर्षण इनाम भी दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अकलतरा विधायक चुन्नीलाल साहू होंगे। अध्यक्षता कलेक्टर ओपी चौधरी करेंगे।
विशिष्ट अतिथि एसपी प्रशांत अग्रवाल, रमेश पैगवार करेंगे। उद्घघाटन मैच जनप्रतिनिधि एकादश और प्रशासनिक एकादश के मध्य खेला जाएगा