निगम चुनाव 2014
बसपा प्रत्याशी ने किया नामांकन दाखिल
नामांकन के अंतिम दिन रहेगी गहमागहमी
शिवरीनारायण में होगा चुनावी घमासान
अध्यक्ष पद के लिए जमा हुए दो नामांकन फार्म
टिकट वितरण के साथ भाजपा में दिखने लगे बगावत के तेवर
कांग्रेस ने खोला अपना पत्ता
पति के बाद प|ी भी सरकारी नौकरी छोड़कर लड़ेंगी चुनाव
शहर सरकार
राजनीतिका मोह रात्रे परिवार छोड़ नहीं पा रहा है। पांच साल पहले हुए नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बेदराम रात्रे को नगरपालिका जांजगीर- नैला के अध्यक्ष के लिए अपना प्रत्याशी बनाया था। तब वे सरकारी नौकरी में थे।
उन्होंने शिक्षकीय पेशे से त्याग पत्र देकर भाजपा का प्रत्याशी बनकर राजनीति करने की ठानी और रिटायरमेंट से ग्यारह साल पहले ही नौकरी से त्याग पत्र दे दिया। वे कांग्रेस के रमेश पैगवार से चुनाव हार गए। चुनाव के बाद उनकी नौकरी भी गई और राजनीतिक परिदृश्य से भी वे नदारद हो गए। पांच साल बाद भाजपा को फिर रात्रे परिवार की याद आई है। इस बार उनकी प|ी मालती देवी रात्रे भाजपा प्रत्याशी होंगी। श्रीमती मालती देवी रात्रे 1999 से वर्ष 2004 तक नगरपालिका परिषद जांजगीर- नैला की निर्वाचित अध्यक्ष थीं। इसके बाद वे भी राजनीति से दूर हो गईं। बीपीएड तक पढ़ी मालती रात्रे ने राजनीति से किनारा करते हुए सरकारी नौकरी करना उचित समझा और पीटीआई टीचर के लिए आवेदन किया। उनका सलेक्शन भी दाे साल पहले इस पद पर हो गया। वे फिलहाल सरकारी नौकरी में हैं। अब भारतीय जनता पार्टी ने फिर एक बार उन्हें जांजगीर- नैला नगरपालिका के लिए अध्यक्ष प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही वे फिर चर्चा में गई हैं। उन्होंने भी त्यागपत्र देकर चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। सोमवार को वे इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल करेंगी।
जैजैपुर|नगर पंचायतजैजैपुर से अध्यक्ष पद के लिए बसपा प्रत्याशी लक्ष्मीन बाई चंद्रा ने नामांकन दाखिल किया। इधर भाजपा से अमृतलाल साहू को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने अभी तक अपना पत्ता नहीं खोला है। जैजैपुर नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट सामान्य वर्ग के लिए है। बसपा ने लक्ष्मीन बाई चंद्रा को टिकट दिया है। लक्ष्मीन ने शुक्रवार को विधायक केशव चंद्रा की उपस्थिति में अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। साथ ही साथ बसपा के 4 पार्षद प्रत्याशियों ने भी नामांकन दाखिल क